Sunday, 10 January 2021

जनवरी के 10 दिनों में जिले के 335 मरीज रिकवर, अब तक 95 फीसदी मरीज स्वस्थ

जनवरी के 10 दिन बीत चुके हैं। लेकिन इन 10 दिनों के दौरान पॉजिटिव आने वाले लोगों से ज्यादा रिकवर होने वाले रहे हैं जो राहत की खबर है। यही नहीं इन 10 दिनों से 5 दिन ऐसे रहे हैं जिनमें लुधियाना के 30 से भी कम संक्रमित रहे हैं। वहीं, छह दिन ऐसे रहे जिनमें लुधियाना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। रिकवरी रेट भी अच्छा रहा। जिनमें 4 दिन 40 से ज्यादा स्वस्थ हुए।

जनवरी में अब तक लुधियाना में कुल 391 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें लुधियाना के 329 संक्रमित पाए गए। जबकि इन 10 दिनों के दौरान 335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यानि जनवरी के कुल केसों के मुकाबले रिकवरी रेट 85 फीसदी का रहा है। राहत की ये भी खबर है कि अब हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले मरीजों की गिनती में भी गिरावट हो रही है।

लुधियाना में एक्टिव 317 केेस में से 76 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिविल हॉस्पिटल में जहां लुधियाना के सिर्फ 5 ही मरीज एडमिट हैं। जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ 39 ही मरीज एडमिट हैं। जबकि लुधियाना का एक भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। यानि गंभीर स्थिति में कोई मरीज नहीं है।

रविवार को लुधियाना के 33 संक्रमित, 317 एक्टिव केस

रविवार को लुधियाना में कोविड के 40 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 33 लुधियाना, 7 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, 1 मरीज की मौत हुई जो जालंधर से संबंधित है। 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। लुधियाना के अब तक 25102 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 23808 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जोकि कुल केसों का 95 फीसदी हिस्सा है। लुधियाना के अब 1.3(317 केस) फीसदी ही एक्टिव केस हैं। इनमें 242 होम आइसोलेशन में हैं। लुधियाना के अब तक 977 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य जिलों व राज्यों से अब तक 3760 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 37 एक्टिव केस हैं। 460 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

86 मरीजों को किया होम क्वारेंटाइन: रविवार को 2306 सैंपल्स लिए गए। इनमें से सरकारी सेंटर्स में 1783 आरटी-पीसीआर, 2 रैपिड एंटीजैन और 1 ट्रूनेट का सैंपल रहा। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में 393 आरटी-पीसीआर सैंपल, 85 रैपिड एंटीजैन और 42 ट्रूनेट के सैंपल रहे। 1514 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, रविवार को पॉजिटिव आए केेसेस में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क का केवल 1 मरीज, 1 पुलिस कर्मी, ओपीडी के 11 मरीज, आईएलआई के 14 मरीज और 1 ट्रेवलर की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 18 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 105 मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 86 को होम क्वारेंटाइन किया गया। 940 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। 55466 को अब तक होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है।

सिटी में सिविल हॉस्पिटल, डीएमसी में बनेगी वैक्सीनेशन साइट: वैक्सीनेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 जनवरी की तारीख की घोषणा कर दी है। हर जिले में फिलहाल 5 ही सेशन साइट्स रखने के लिए कहा गया है। लेकिन उन सेशन साइट्स में कितनी टीम लगेंगी इसके बारे में फिलहाल क्लियर नहीं किया गया है। एक टीम द्वारा 100 लोगों की वैक्सीन एक दिन में की जा सकती है। एक टीम में कम-कम से 10 हेल्थ केयर वर्कर्स रहेंगे। लुधियाना में सबसे ज्यादा 30 हजार हेल्थ केयर वर्कर हैं। ऐसे में टीमें भी उसी तरह से बनाई जाएंगी ताकि वैक्सीनेशन के लिए ज्यादा समय भी न लगे। सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि लुधियाना में 5 साइट्स बनेंगी। इनमें शहर में दो जिनमें सिविल हॉस्पिटल और डीएमसी हॉस्पिटल होगी। एक-एक साइट जगराओं, खन्ना और रायकोट में बनाई जाएगी।​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
335 patients recover in 10 days of January, 95% patients still healthy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsrryH
via IFTTT

Labels:

कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई पर बढ़ा फोकस तो सरकारी स्कूल के 40 बच्चों को बांटे टैब

कोरोना के बाद से ऑनलाइन शिक्षा पर बढ़ाये जा रहे फोकस में कम आय वाले परिवारों से आ रहे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा और पंजाब की एनआरआई संस्था ने लुधियाना के नजदीक पक्खोवाल गांव में एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के तहत सेवा ट्रस्ट यूके और हरियाणा स्थित गैर सरकारी जिला युवा विकास संगठन ने मिलकर 6 लाख रुपए के खर्च से पक्खोवाल गांव के दो सरकारी स्कूलों के चुने गए 40

बच्चों को टैब्स प्रदान किए हैं। इस संयुक्त कार्यक्रम के तहत शनिवार को लुधियाना के पास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्खोवाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर राजिंदर कौर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रतिभा सिंह और जिला युवा विकास संगठन के सचिव नरेश मित्तल ने 40 बच्चों को टैबलेट वितरित किए।

यूके की टीम से चर्चा करने के बाद संस्था ने पक्खोवाल के आसपास के 12 गांवों के छात्रों का किया चयन

सेवा ट्रस्ट यूके के स्टेट को-ऑर्डिनेटर बलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया की स्कूल और शिक्षकों की मदद से उन्होंने पक्खोवाल के आसपास के 12 गांवों के 40 बच्चों और जालंधर के पास के एक गांव के एक छात्र का चयन किया है। 90%से अधिक बच्चे बहुत कम आय वाले परिवारों से हैं जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।

ग्रेवाल ने बताया की कोरोना के कारण शैक्षणिक संस्थानों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं। कम आय वाले परिवारों के बच्चे बुरी तरह प्रभावित हुए क्योंकि वे ऑनलाइन सीखने के लिए आवश्यक आईटी उपकरण खरीदने का खर्च नहीं उठा सकते थे। उन्होंने अपनी यूके टीम के साथ इस प्रतिक्रिया को साझा किया और अध्यक्ष चरण कंवल सिंह सेखों ने हरियाणा के जिला युवा विकास संगठन के साथ एक संयुक्त परियोजना स्थापित करने के लिए इस पहल का नेतृत्व किया। ग्रामीण बच्चों के लिए हरियाणा में कई सफल परियोजनाएं प्रदान कर चुके इस संगठन ने वाईफाई और मोबाइल सिम सक्षम टैब्स वितरित करने का फैसला लिया गया।स्कूल के लिए

सोलर बिजली और अन्य प्रोजेक्ट भी चला रही संस्थाएं

चरण कंवल सिंह सेखों ने बताया के 2016 से पंजाब में काम कर रहे हैं और पक्खोवाल ब्लॉक के कई गांवों में 500 से अधिक बच्चों का समर्थन करते हैं। बरुंडी स्कूल के लिए एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया, जो सौर ऊर्जा पर चलने वाला पंजाब राज्य का पहला सरकारी प्राथमिक विद्यालय था। सभी सेवा ट्रस्ट टीम के सदस्य अवैतनिक स्वयंसेवक हैं जो समुदायों को सर्वोत्तम तरीके से सेवा देने की कोशिश कर रहे हैं। हम भव्य कार्यों या वीआईपी समारोहों में एक भी रुपया बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, हर रुपया ज़रूरतमंद बच्चों की मदद के लिए जाता है। उन्होंने बताया की इसके अलावा भी वे एक लाख रुपए और पक्खोवाल और बरुंडी स्कूलों को दान कर रहे हैं। दोनों को 50, 000 रुपये दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के दौरान संस्था ने ब्रिटेन में 650 से अधिक छात्रों और 300 से अधिक परिवारों का समर्थन किया है। सभी सामुदायिक कार्यों के अलावा सेवा ट्रस्ट की टीमें ब्रिटेन में काम कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्यक्रम के दौरान टैब्स के साथ सरकारी स्कूल पक्खोवाल के स्टूडेंट्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39nscX8
via IFTTT

Labels:

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लेकिन छत्तीसगढ़ में गर्मी जैसा मौसम, आज से बढ़ेगी ठंड

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो केरल और तमिलनाडू में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर से हवा आती तो यहां ठंड कायम रहती, लेकिन दक्षिण की हवा ने ठंड का रास्ता रोक दिया है। रविवार को दोपहर में चटख धूप निकली और तापमान 33 डिग्री हो गया। ऐसा मौसम आमतौर पर मार्च में होली के आसपास रहता है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 11 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा और 16 जनवरी तक रात के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी, यानी फिर ठंड लगेगी। प्रदेश में मार्च में हल्की गर्मी शुरू हो जाती है और मामूली ठंड भी रहती है। जनवरी में अभी बिलकुल यही स्थिति बन गई है। राजधानी में ही दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। माना, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व जगदलपुर में भी दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहा। सभी जगह पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक है। राजनांदगांव पारा सामान्य से आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान रायपुर में 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। बिलासपुर 20 डिग्री और अंबिकापुर में 16.9 रहा। दोनों ही जगह पारा सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

बादल हटेंगे, 4-5 डिग्री तक तापमान गिरेगा
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 11 जनवरी से ठंडी और शुष्क हवा उत्तर से आने की सम्भावना है। इससे प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी तक 4-5 डिग्री तक गिर जाएगा। आसमान में बादल और नमी नहीं रहने के कारण ठंड बढ़ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sfeYV0
via IFTTT

Labels:

वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया तो दूसरे के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं, आ जाएगा मैसेज

प्रदेश में पहले चरण में 2.67 लाख से ज्यादा हेल्थ फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाने हैं। कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल और एक्सपर्ट के जरिए उनके जवाब-

सवाल - टीके की 28 दिन बाद दूसरी खुराक के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन होगा?
-बिल्कुल भी नहीं। पहले डोज के रजिस्ट्रेशन और टीका लगने के आधार पर दूसरे डोज के लिए मैसेज आएगा।
सवाल - दूसरी खुराक में वैक्सीनेशन बूथ वही होगा या बदल दिया जाएगा?
- अभी तक जिस तरह की तैयारी है, उसके मुताबिक पहली खुराक वाले बूथ पर ही दूसरा डोज लगाया जाएगा।
सवाल - वैक्सीन लगवाने मास्क पहनकर जाना होगा या बिना मास्क चल जाएगा?
- वैक्सीन लगवाने के लिए मास्क पहनना होगा। इसे बाद में भी पहनना होगा। मास्क की अनिवार्यता अभी जारी रहेगी।

सवाल - मेरे नाम से क्या कोई दूसरा व्यक्ति टीका लगवा सकता है?
- बिल्कुल नहीं, क्योंकि टीके का मैसेज आने के अलावा बूथ पर फोटो पहचान से मिलान करके देखा जाएगा।
सवाल - क्या कोई टीका लगवाए बिना बूथ से निकल सकता है?
- पर्ची सिस्टम से टीका लगेगा। इस पर्ची की बूथ में कई जगह माॅनीटरिंग होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XuezjC
via IFTTT

Labels:

कोवैक्सीन नहीं लगनी चाहिए, क्योंकि इसका ट्रायल पूरा नहीं

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने परीक्षण पूरा किए बगैर कोवैक्सीन को लगाए जाने के केंद्र के फैसले पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन का इस्तेमाल तब तक नहीं करना चाहिए जब तक कि फेज थ्री ट्रायल रिपोर्ट नहीं आ जाती है। अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वैक्सीन आती है तो इमरजेंसी उपयोग के लिए रखना चाहिए। निर्धारित वैज्ञानिक मापदंडों को तोड़ते हुए अभी से
टीकाकरण की जल्दबाजी न की जाए। इससे वैक्सीन की विश्वसनीयता पर असर पड़ेगा। उधर पंजाब, राजस्थान और झारखंड ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। इन राज्य सरकारों का कहना है कि उन्हें केंद्र के टीके से कोई आपत्ति नहीं है।
इससे पहले भास्कर से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को इस वैक्सीन की सप्लाई नहीं करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने वैक्सीन का फेज थ्री ट्रायल पूरा ही नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि विशेषज्ञों का भी कहना है कि इसमें जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।शेष|पेज 6

उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन फिलहाल तब लगाई जानी है, जब आपात स्थिति हो, जहां तक प्रदेश की बात है यहां आपात स्थिति का मसला नहीं है। राज्य में रिकवरी रेट देश में सबसे बेहतरीन है। मेरी राय है कि फेज थ्री की रिपोर्ट आने तक कोवैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में अनुमति देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुमति देना मेरे हाथ में होता तो नहीं देता, लेकिन इसमें फैसला केंद्र को करना है। इससे पहले एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में सिंहदेव ने कहा था कि राज्य में फिलहाल टीकाकरण के लिए कोवैक्सीन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

ऐसे में दूसरी कंपनियां भी करेंगी दावा
सिंहदेव ने कहा कि यदि फेज थ्री ट्रायल पूरा किए बिना को वैक्सीन को इजाजत दी जाती है तो अन्य कंपनियां भी बगैर फेज थ्री के दावा करेंगी। अगर फेज वन या टू से ही वैक्सीन के सफल होने या असफल होने की बात सामने आ जाती है तो थर्ड फेज की ज़रूरत ही नहीं है, लेकिन यदि नियम में यह व्यवस्था है कि थर्ड फेज होना है तो चार हफ्ते का और इंतज़ार करने में क्या परेशानी है।

पीएम आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे: टीकाकरण अभियान से पहले इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nxl2ou
via IFTTT

Labels:

रायपुर में 123 व प्रदेश में 661 नए कोरोना संक्रमित, छह मौतें भी

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 661 नए संक्रमित और बढ़ गए हैं। इसमें रायपुर जिले के 123 नए पॉजिटिव भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 6 मरीजों की मौत हुई है। एक अच्छी खबर ये भी है कि प्रदेश में 23 जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी हद नियंत्रण में दिखाई दे रही है। इन सभी में रोजाना निकल रहे मरीजों की औसत संख्या प्रतिदिन सौ से भी कम हैं। जनवरी के दस दिन में प्रदेश में एक हजार प्रतिदिन की औसत से मरीज मिल रहे हैं। मरीजों की औसत वृद्धि पिछले हफ्ते के 0.4 प्रतिशत से गिरकर अब इस हफ्ते में 0.3 प्रतिशत पर आ गई है। प्रदेश में जल्द ही 1.80 लाख लोग घर में इलाज से स्वस्थ हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2ABn1
via IFTTT

Labels:

सोशल पुलिसिंग से समाज के हर वर्ग को जोड़ेंगे, खाकी आइज अब चार थानों में भी

राजधानी की पुलिसिंग सुधारने और लोगों का विश्वास जीतने के लिए इस बार सोशल पुलिसिंग को बड़ा दिया जाएगा। समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। आजाद चौक और कबीर नगर थाने में सूने मकानों की निगरानी के लिए एक महीना पहले खाकी आइज (पुलिस की आंख) शुरू किया गया। इसका पुलिस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसमें कुछ खामियां भी सामने आई है। उसे दूर करते हुए पुलिस अब इसे चार थानों में शुरू करने की तैयारी कर रही है। खाकी आइज का मजबूत सिस्टम बनाया जा रहा है। इसमें पुलिस से संपर्क करने वाली की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उनका डेटा लीक न हो सके। साथ ही इस साल महिलाओं की सुरक्षा के लिए शी स्क्वॉड का बनाया जाएगा। यह स्क्वॉड सिर्फ महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करेगी। समाज में नशा राेकने के लिए संभव है... मुहिम की जाएगी।

ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने साइबर संगवारी बनाया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने ट्रैफिक मितान बनाया जाएगा। इस साल पुलिस कानूनी कार्रवाई के साथ सोशल पुलिसिंग करेंगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस से जुड़े। हालांकि कुछ अभियान पिछले साल शुरू किए गए थे, लेकिन कोरोना के कारण पुलिस उसे आगे नहीं बढ़ा पाई। नए साल में सभी अभियान को नए सिरे से शुरू करने की तैयारी है। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि पुलिस जितना लोगों से जुड़ेगी, उनका लोगों का विश्वास बढ़ेगा। समाज के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी है।
इसलिए समाज के हर वर्ग के लिए पुलिस काम करेगी। नशे से लेकर ठगी और महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में उनकी टीम जाएगी।

नशेड़ियों के इलाज के लिए मदद
नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब नशा मुक्ति के लिए संभव है...। अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष पुलिस की टीम सप्ताह में दो दिन ऐसे इलाकों में जाएगी, जहां पर नशे की शिकायत ज्यादा है। पुलिस के साथ डॉक्टर की टीम रहेगी। लोगों को गुटखा, तंबाकू से लेकर ड्रग्स और शराब के नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। लोगों की समस्या सुनी जाएगी। अगर किसी परिजन को अपने बच्चों या रिश्तेदार का नशा छुड़ाना होगा तो पुलिस मदद करेगी। डॉक्टर से काउंसिलिंग कराने से लेकर नशा मुक्ति केंद्र भेजने में मदद करेगी।

महिला पुलिस की पूरी टीम शी स्क्वॉड
राजधानी में महिलाओं के लिए अलग से महिला थाना है। जहां महिलाओं की समस्या सुनी जाती है। अब महिलाओं के लिए अलग से स्क्वॉड गठित किया जाएगा। इसे शी स्क्वॉड (She Squad) के नाम से जाना जाएगा। इसमें सिपाही से लेकर प्रभारी अधिकारी महिलाएं होगी। स्क्वॉड की प्रभारी महिला आईपीएस या डीएसपी रैंक के अधिकारियों को बनाया जाएगा। यह टीम पार्क से लेकर सार्वजनिक जगह पर छापा मार कार्रवाई करेंगी। स्कूल-कॉलेज खुलने पर उसके आसपास रोजाना जांच की जाएगी। वहां बैठने वाले युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। शी स्क्वॉड का हेल्पलाइन नंबर के साथ वाट्सएप नंबर होगा। इसमें कोई भी महिला-युवती शिकायतें कर सकेंगे।

साइबर संगवारी करेंगे जागरूक
साइबर सेल की टीम शहर से लेकर गांव में ठगी रोकने के लिए साइबर संगवारी अभियान शुरू करेगी। क्योंकि ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ते जा रही है। पढ़े लिखे लोग भी इसका शिकार हो रहे है। लोगों के पास जाकर जागरूक किया जाएगा। हर इलाके में साइबर रथ जाएगा। इसमें साइबर के एक्सपर्ट होंगे, जो लोगों को ऑनलाइन ठगी के पैटर्न बताएगी। कैसे लोगों को झांसे में लिया जाता है। उनके खातों में सेंध लगाते है। लोगों को ठगी से जुड़ा शॉर्ट फिल्म भी दिखाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q5i1NS
via IFTTT

Labels:

महीने के पहले 10 दिन में हर दिन साढ़े 300 मरीज डिस्चार्ज, अस्पताल खाली

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जनवरी के पहले दस दिन में हर दिन 355 के औसत से अब तक करीब 3200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। किसी भी माह में शुरुआती दिनों में इस तरह मरीजों की संख्या में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। यही नहीं शहर में अब करीब 2 हजार पेशेंट ही सक्रिय मरीज के तौर पर घर या अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। दिसंबर के मध्य से शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आनी शुरू हुई, जो नए साल में भी जारी है। पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में रायपुर में 7089 एक्टिव पेशेंट थे, जो कम होते होते अब दो हजार के आसपास रह गए हैं। यही नहीं शहर के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. अंबेडकर जहां 500 कोरोना मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है वहां शनिवार देर शाम की स्थिति में केवल 62 मरीज ही थे। इसमें 38 मरीज आईसीयू मेंं थे जबकि 24 कोरोना वार्ड में है। यानी यहां 438 बिस्तर खाली है। जबकि लालपुर में 30, प्रयास गुढियारी में करीब 22 मरीज ही है।

अस्पताल कोविड केयर सेंटर इस तरह खाली
अस्पताल या कोविड केयर सेंटर भर्ती मरीज क्षमता खाली बिस्तर
डॉ. अंबेडकर 62 500 438
प्रयास गुढ़ियारी 22 400 378
लालपुर 30 100 70
आयुर्वेदिक कॉलेज 00 400 400


(ये सेंटर फिलहाल रिजर्व कैटेगिरी में है)
(शनिवार देर शाम तक की स्थिति में)

घर पर इलाज इसलिए कम हो रहे मरीज
दिवाली के पहले से अक्टूबर और फिर नवंबर में पूरे 60 दिन से भी अधिक समय तक रायपुर में साढ़े सात हजार से ज्यादा सक्रिय मरीजों की संख्या आ रही थी। हालांकि उस वक्त भी शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में औसतन सौ से भी कम मरीज ही उपचार करवा रहे थे। इसकी वजह ज्यादातर मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज करवाना रहा है। रायपुर में अब तक 51 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, इनमें करीब 32 हजार मरीज घर पर ही इलाज से ठीक हुए। सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मरीजों घटना अच्छा संकेत है, लेकिन लोग मास्क पहनने जैसी सावधानियों को अभी जारी रखें।
172 के औसत से मिल रहे मरीज जांच
रायपुर जिले मेंं जनवरी के पहले दस दिन में 172 के औसत से करीब पंद्रह सौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच जांच कभी तीन हजार तो कभी इससे भी कम हो रही है। दो हजार टेस्ट प्रतिदिन के औसत से 18 हजार से ज्यादा टेस्ट इस नए साल में हो चुके हैं, जिसका 8.33 प्रतिशत पॉजिटिव रहे हैं। शहर में रिकवरी रेट की स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार दर्ज हुआ है। अब प्रदेश के 95 के औसत के लगभग बराबर रायपुर में भी रिकवरी रेट 94.52 पर आ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvOXmi
via IFTTT

Labels:

तंबाकू प्रोडक्ट पर जीएसटी का बड़ा खेल, दिल्ली-मुंबई के तार रायपुर से भी जुड़े

देश के कई बड़े शहरों में तंबाखू प्रोडक्ट पर करोड़ों की जीएसटी चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पान मसाला का काम करने वाले कारोबारियों के रिटर्न को खंगाला जा रहा है। दिल्ली, मुंबई और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में साल की शुरुआत में 831 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी टैक्स चोरी केवल तंबाखू प्रोडक्ट में पकड़ी गई है। अफसरों का कहना है कि गुटखा की अवैध फैक्ट्री शुरू कर कारोबारी यह काम कर रहे हैं। सेंट्रल और छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग के अफसरों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इन शहरों में अवैध तंबाखू प्रोडक्ट के लिए लिंक रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और कुछ बड़े शहरों से जुड़े हैं। इसके बाद ही इसकी जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
पान मसाला, गुटखा और कच्चा माल जैसे चूना, सादा कत्था और तंबाखू के पत्तों की खरीदी-बिक्री में जमकर खेल हो रहा है। कई पान मसाला या गुटखा कारोबारी ऐसे हैं जो इन चीजों को एक जगह पर इकट्ठा कर गुटखा बना रहे हैं और उसे देश के कई राज्यों में बेच भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तंबाखू वाला गुटखा प्रतिबंधित होने के बावजूद खुले आम बिक रहा है। अफसरों को इस बात की भी जानकारी मिली है कि पान मसाला बनाने वाले कारोबारी ही गुटखा भी बना रहे हैं। इस वजह से अब छापामार अभियान की भी तैयारी कर ली गई है। विभाग को यह भी पता चला है कि गुटखा या पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन नहीं तक नहीं कराया जा रहा है। बिना किसी शुल्क या जीएसटी भुगतान के सप्लाई भी की जा रही है।

राजधानी के कई इलाकों में बड़े गोदाम भी
अफसरों का कहना है कि राजधानी के कई इलाकों में गुटखा के अवैध गोदाम बनाकर रखे गए हैं। यहां बड़ी मात्रा में गुटखा डंप कर रखा जा रहा है जिसे फर्जी ई-वे बिल से दूसरे शहरों में भेजा जाता है। कुछ साल पहले रायपुर में दो बड़ी गुटखा फैक्ट्रियां भी पकड़ी गई थी जहां अवैध गुटखा बन रहा था। पहले प्रशासन की सख्ती के बाद गुटखा का कारोबार थोड़ा धीमा हुआ, लेकिन अब किसी भी तरह की निगरानी या कार्रवाई नहीं होने की वजह से हर जगह गुटखा आसानी से उपलब्ध है।
कारोबारी इसी का फायदा उठा रहे हैं। वे पान मसाला का रिटर्न तो दाखिल करते हैं, लेकिन उसमें टैक्स बेहद कम दिया जा रहा है। पान मसाला की सामग्री से ही गुटखा बनाकर बाजार में बेच लाखों का फायदा लिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Big GST game on tobacco product, Delhi-Mumbai wire also connected with Raipur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mucin
via IFTTT

Labels:

20 साल में एक से बढ़कर 14 हुए काॅलेज, मेडिकल सीटें भी 100 से 1670

पिछले 20 साल में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर 14 होने वाली है। एमबीबीएस की सीट भी 100 से बढ़कर 1670 पहुंच जाएगी। मेडिकल कॉलेज बढ़ने से प्रदेश के उन छात्रों को फायदा होगा, जो नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं। एमबीबीएस करने के लिए दूसरे राज्यों की ओर दौड़ भी कम होगी। सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को जांजगीर में नए मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा की है।
प्रदेश में इन दिनों छह सरकारी व तीन निजी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। सरकारी में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, जगदलपुर व अंबिकापुर तथा निजी कॉलेज एक रायपुर व दो दुर्ग में है। इस साल तीन सरकारी कांकेर, महासमुंद व कोरबा तथा निजी में रायपुर में बालाजी मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है। चारों ही मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। सरकारी कॉलेजों में डीन की नियुक्ति के बाद फैकल्टी का नाम भी फाइनल किया जा रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों में 18 प्रोफेसर की जरूरत होगी। नेहरू मेडिकल कॉलेज के अलावा बाकी कॉलेजों में फैकल्टी का प्रमोशन इसी महीने होगा। इसके बाद डॉक्टरों को नए कॉलेजों में भेजा जाएगा। ताकि वहां फैकल्टी की कमी न हो। इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम हो रहा है। ताकि मार्च-अप्रैल तक नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिल सके। सरकारी हाे या निजी कॉलेज, इससे स्थानीय छात्रों को एडमिशन में फायदा होगा।

कहां कितनी सीटें
कॉलेज कुल सीटें
नेहरू मेडिकल कॉलेज 180
सिम्स बिलासपुर 180
रायगढ़ 60 60
अंबिकापुर 100
राजनांदगांव 130
जगदलपुर 130
रिम्स 150
शंकराचार्य 150
चंदूलाल 150


निजी कॉलेजों की 600 सीटें
वर्तमान में 9 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1220 सीटें हैं। कांकेर, कोरबा व महासमुंद में 100-100 के हिसाब से 300 व बालाजी मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों का प्रस्ताव भेजा गया है। अगले साल जांजगीर में नया कॉलेज शुरू होने पर 100 सीटों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 1220 से बढ़कर 1670 पहुंच जाएगी। इसमें निजी कॉलेजों की 600 सीटें शामिल हैं। निजी कॉलेजों में भी स्टेट कोटे की यानी सरकारी सीटें होती हैं, जिसमें छग के मूल निवासियों को एडमिशन का मौका मिलता है।

प्रस्तावित नए कॉलेज
कांकेर 100
महासमुंद 100
बालाजी 150
कोरबा

100

बढ़ेगा कट आफ, मिलेगा फायदा
सीटों की संख्या बढ़ने से कट आफ बढ़ेगा। यानी मेरिट में कुछ कम नंबर लाने वालों को भी एमबीबीएस में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। यह सब नीट की मेरिट से सूची से होगा। पहले जब केवल रायपुर में मेडिकल कॉलेज होता तो कट आफ काफी ऊपर जाता था। तब प्रदेश के कम छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिलता था। ऐसे में छात्र दूसरे राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने चले जाते थे। वर्तमान में नीट में 454 स्काेर वालाें काे निजी काॅलेज में एडमिशन मिला है। आरक्षित वर्ग के छात्रों का कट आफ इससे नीचे गया है। इस साल सीटें बढ़ने पर कट आफ इससे नीचे जाएगा। 2000 में पीएमटी से एमबीबीएस में चयन हाेता था, तब कट आफ 80 फीसदी अंक तक जाता था, क्योंकि छात्र ज्यादा थे और सीटें महज 50।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sYcZ7
via IFTTT

Labels:

दिल्ली-आगरा और तेलंगाना में मिलीं छत्तीसगढ़ की बच्चियां, दो साल में 4317 को खोज निकाला

पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ से गायब बच्चियां दिल्ली-आगरा, तेलंगाना से लेकर कई राज्यों में मिली हैं। दो सालों में पुलिस ने 5227 बच्चों की गुमशुदगी के मामले दर्ज किए। इनमें से 4317 को खोज निकाला। इसमें 3576 बच्चियां हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी इन मामलों की समीक्षा के बाद सभी एसपी को गुमशुदगी की सूचना के तत्काल बाद अभियान चलाकर बच्चों को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि ऐसे बच्चे भीख मंगाने, मजदूरी कराने या शारीरिक शोषण के शिकार हो सकते हैं, इसलिए मिशन मोड पर काम करने कहा है।

दुकानों-कारखानों के हर बच्चे की निगरानी, दूसरे राज्य के बच्चे मिले
शहर की दुकानों या आउटर के होटल-ढाबों से लेकर कारखानों में काम करने वाले हर बच्चे की पुलिस निगरानी करती है। ऐसे बच्चों की सूचना मिल सके इसलिए पुलिस मुख्यालय की ओर से वाट्सएप नंबर-9479190446 जारी किया गया था। इस पर किसी भी बच्चे के जानकारी दी जा सकती थी, जो किसी और जगह से पहुंचे हैं और काम कर रहे हैं। देशभर में एक साथ अभियान चलने के कारण न सिर्फ छत्तीसगढ़ के बच्चे दूसरे राज्यों में मिलते हैं, बल्कि दूसरे राज्यों के बच्चे भी यहां बरामद किए गए हैं।

सबसे ज्यादा रायपुर के बच्चे बरामद; बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा में भी बड़ी संख्या
छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के मामले सामने आने की वजह से पुलिस अतिरिक्त सतर्क रहती है। खासतौर पर जशपुर, रायगढ़ या बस्तर के जिलों से बच्चों के गायब होने की शिकायतें आती रहती हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस साल जो बच्चे बरामद हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा रायपुर जिले के 648 हैं। इसी तरह बलौदाबाजार में 197, महासमुंद 97, धमतरी में 117, गरियाबंद में 72, रेल रायपुर में 03, बिलासपुर में 373, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 45, रायगढ़ में 285, जांजगीर में 207, कोरबा में 229, मुंगेली में 124, दुर्ग में 378, राजनांदगांव में 193, कबीरधाम में 150, बेमेतरा में 114, बालोद में 111, सरगुजा में 149, जशपुर में 113, कोरिया में 111, बलरामपुर में 116, सूरजपुर 116, बस्तर में 147, दंतेवाड़ा में 27, कांकेर में 100, बीजापुर में 25, नारायणपुर में 24, सुकमा में 16 और कोंडागांव में 30 बच्चों को बरामद किया गया है ।

1. हैदराबाद में मिली बच्ची: बालोद जिले के देवरी थाने के एक मामले में पुलिस ने हैदराबाद के सेवारेड्‌डी नगर से एक बच्ची को बरामद किया। दो साल पहले उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी।
2. मिर्जापुर तक पहुंचाया: जशपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के एक गुम बच्चे का पता लगाया और उसकी पहचान होने के बाद घर तक छोड़कर आए। 7 माह से गायब बच्चा अभियान के दौरान पुलिस को मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsNVlz
via IFTTT

Labels:

युवा प्रतिभाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कमी: सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को संवारने और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के राज्य सरकार के अभियान में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारे युवा हर मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।
सीएम रविवार को अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी में युवाओं से चर्चारत थे। सीएम ने रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं और सीख की चर्चा भी युवाओं के साथ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को देखकर यही लगता है कि उन पर गांधी-नेहरू-स्वामी विवेकानन्द का असर है। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल अधोसंरचनाओं के विकास से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के जरिए युवा साहित्यकारों और कलाकारों को सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलेगा। कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अनेक युवाओं ने अपने बारे में संदेश रिकॉर्ड करवाए जिसमें उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए इसे जारी रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। बघेल ने कहा कि दो वर्षों में 46 हजार से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण लिया है, जिसमें से लगभग 23 हजार युवाओं ने अपना काम शुरू कर दिया है। सरकार ने ‘रोजगार संगी मोबाइल एप’ शुरू किया, जो प्रशिक्षित युवा और नियोक्ता के बीच पुल का काम कर रहा है। कोरोना के कारण जो प्रवासी श्रमिक वापस लौटे उनमें से 2 लाख 14 हजार लोगों की स्किल मैपिंग करके उनके प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जमाना गया जब सिर्फ सरकारी नौकरी को ही रोजगार माना जाता था। अब तो बहुत से काम और बहुत सी नौकरियों को सरकारी नौकरी से बेहतर माना जाता है। हमने प्रदेश में कृषि, वानिकी, इनके उत्पादनों का प्रसंस्करण आदि के माध्यम से छोटे-बड़े हर स्तर पर लोगों को काम मिले। नई उद्योग नीति से नए उद्योग लगने की पहल हो रही है तो उसमें भी करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बन गई है। सिर्फ नए उद्योगों में ही लगभग दो साल में 15 हजार लोगों को रोजगार मिल गया है।


स्नातक इंजीनियर, डिग्रीधारी, डिप्लोमाधारी राजमिस्त्री को भी रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह व्यवस्था की है कि बेरोजगार युवा यदि स्नातक इंजीनियर हैं तो इन्हें ई-श्रेणी में एकीकृत पंजीयन कर ब्लॉक स्तर पर 20 लाख तक के कार्य दिए जाएं। इन्हें एक वर्ष में अधिकतम 50 लाख रू. तक के कार्यों की पात्रता होगी। वहीं अनुसूचित क्षेत्रों में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को भी ई-पंजीयन की सुविधा दी गई है, ताकि वे भी निर्माण कार्यों में सीधी भागीदारी निभा सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39zdpJp
via IFTTT

Labels:

अब सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, हर थाने में महिलाओं के लिए अलग हेल्प डेस्क

प्रदेश में अब सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। राजनांदगांव, कोंडागांव सहित कई जिलों में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायतों के बाद सरकार ने 3.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें हर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए अलग विंग बनाकर उनके लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए अलग हेल्प डेस्क होगा। इसके लिए भी पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा।
कुछ महीने पहले ही राजनांदगांव में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। इसमें राजधानी रायपुर की एक महिला को भी पकड़ा गया था। इस रैकेट के तार देश के बड़े शहरों के अलावा विदेशों में भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। कुछ दिन पहले ही कोंडागांव की दो लड़कियों को मध्यप्रदेश के गुना से बरामद किया गया है। इन दोनों को वहां बेच दिया गया था। जशपुर की लड़कियों को मुंबई, दिल्ली और उत्तर भारत में नौकरी दिलाने के बहाने बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तैयार करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रदेश में रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरबा जैसे इलाकों में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के ज्यादातर मामले आते हैं। इसके अलावा कुछ और घटनाओं को ध्यान में रखकर आठ जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट काम कर रहे हैं। इनमें बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

महिलाएं बिना संकोच के बता सकेंगी अपनी समस्याएं, महिला स्टाफ की रहेगी ड्यूटी
सभी थानों में वुमन हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके लिए तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से हर थाने के एक हिस्से को इस ढंग से तैयार किया जाएगा, जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पीड़ित महिलाएं बिना संकोच के अपने साथ घटी घटना के बारे में बता सकेंगे। फिलहाल अलग व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को बाकी फरियादियों की तरह पूरे स्टाफ की मौजूदगी में अपने साथ घटी घटना के बारे में बताना होता था। संकोच के कारण वे खुलकर नहीं बोल पाती थीं। इस वजह से एफआईआर में पूरी तरह उल्लेख नहीं होता था और अपराधियों को फायदा मिलता था।

सबसे ज्यादा तस्करी के 11 मामले दुर्ग में दर्ज किए गए
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 2016 से 2018 के बीच मानव तस्करी के 167 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 2017 में सबसे ज्यादा 11 मामले दुर्ग में दर्ज किए गए। हालांकि इससे पहले कभी यहां मानव तस्करी की शिकायतें नहीं थीं। पुलिस महकमे की रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में महिलाओं की गुमशुदगी के 6649, 2018 में 7383 और 2019 में 9412 मामले दर्ज किए गए। हालांकि इनमें बड़ी संख्या उनकी है, जो नाराजगी की वजह से या प्रेम विवाह के लिए घर छोड़कर चली जाती हैं। इन आंकड़ों को काफी गंभीर माना जाता है, क्योंकि तस्करी के मामले भी हो सकते हैं।

"निर्भया फंड के अंतर्गत सभी जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की स्थापना के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें यूनिट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसी तरह महिलाओं के लिए थानों में वुमन हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जहां महिला स्टाफ की ड्यूटी रहेगी।"
-मनीष शर्मा, एआईजी प्लानिंग पीएचक्यू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now anti-human trafficking unit in all districts, separate help desk for women in every police station


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35swuLL
via IFTTT

Labels:

बिना लोडिंग 400 रुपए ट्रैक्टर पर सहमति 17 दिन बाद ट्रांसपोर्टरों ने रेत ढुलाई शुरू की

लोडिंग के साथ तय सरकारी दर 173.60 रुपए प्रति घन मीटर रेत देने की मांग को लेकर पिछले महीने 23 दिसम्बर से हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार से रेत ढुलाई शुरु कर दी है। ट्रांसपोर्टर्स व रेत खदान ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच अभिवहन पास पर बिना लोडिंग के 400 रुपए ट्रैक्टर यानी तीन घन मीटर रेत देने पर सहमति बनी। जबकि तय सरकारी दर के हिसाब से लोडिंग के साथ तीन घन मीटर रेत के 520.80 रुपए ही होते हैं। ट्रैक्टर चालकों को तीन घन मीटर रेत के लिए ठेकेदार को 400 रुपए के अलावा रेत लोडिंग के लिए मजदूरों को 200 रुपए अलग से देने होंगे। इस तरह ट्रांसपोर्टरों को खदान से प्रति घन मीटर रेत 200 रुपए में मिलेगा।
रेत खदान ठेकेदार के दंबगई से परेशान थे ट्रांसपोर्टर्स: जिला मुख्यालय के सुपनार स्थित रेत खदान की लीज राकेश साहू के नाम पर है। ठेकेदार के कर्मचारी पिट पास पर बिना लोडिंग 600 रुपए में रेत ट्रांसपोर्टर्स को दे रहे थे। अभिवहन पास नहीं लेने पर प्रति ट्रैक्टर तीन घन मीटर रेत अवैध रुप से 400 रुपए में परिवहनकर्ताओं को दे रहे थे। ऐसा करने से हर महीने शासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। इधर ट्रांसपोर्टर्स ठेकेदार के कर्मचारियों की दंबगई और बिना अभिवहन पास के रेत ढुलाई करने पर माइनिंग विभाग की धरपकड़ की कार्रवाई से परेशान होकर काम बंद कर दिया था।

निर्माण कार्य चालूू होंगे
17 दिनों बाद नगर में रेत सप्लाई शुरु होने पर उन लोगों ने राहत की सांस ली है जिनके निर्माण कार्य रेत के बगैर ठप हो गए थे। शनिवार सुबह रेत खदान पहुंचे ट्रंासपोर्टरों ने बताया कि उनके हड़ताल पर चले जाने से नगर व उसके आसपास निजी व शासकीय निर्माण कार्य ठप हो गए थे या उनकी गति धीमी हो गई थी। ट्रांसपोर्टर्स ने बताया कि पहले उन्हें अभिवहन पास के साथ 800 रुपए ट्रैक्टर यानी तीन घन मीटर रेत मिलता था। अब लोगों को कम कीमत पर रेत देंगे।

ट्रांसपोर्टर्स की शिकायत पर जांच की फाइल कलेक्टाेरेट में अटकी
काम बंद करने से एक दिन पहले 22 दिसम्बर को ट्रंासपोर्टरों ने सुपनार रेत खदान ठेकेदार द्वारा वाहनों में रेत लोडिंग किए बिना तय सरकारी दर 173.60 रुपए प्रति घन मीटर से लगभग दोगुनी कीमत वसूले जाने की लिखित शिकायत कलेक्टर विनीत नंदनवार से की थी। शिकायत के सप्ताह भर बाद दंतेवाड़ा से आए जिले के प्रभारी माइनिंग अफसर योगेंद्र सिंह मामले की जांच के लिए रेत खदान पहुंचे और ट्रांसपोर्टरों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। रेत खदान के निरीक्षण में पाया की ठेकेदार द्वारा बिना सीमा स्तंभ लगाए ही सुपनार शबरी नदी तट पर मनमानी तरीके से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ठेकेदार को सिर्फ 5 हेक्टेयर जमीन ही रेत उत्खनन के लिए शासन ने लीज पर दी है। माइनिंग अफसर ने जांच में ट्रांसपोर्टरों की शिकायत सहीं पाई और बुधवार को ही जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपने की बात कही। पिछले 17 दिनों से रेत खदान ठेकेदार व ट्रांसपोर्टरों केे बीच जारी गतिरोध खत्म करने जिला प्रशासन की तरफ से न तो किसी तरह का प्रयास किया गया और न ही जांच रिपोर्ट पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transporters agreed to transport sand after 17 days, agreed on a non-loading 400 rupees tractor.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nxV5Fo
via IFTTT

Labels:

यहां 6 समूहों के 60 सदस्य जैविक खाद से लेकर बकरी पालन में जुटे

ग्राम पंचायत खैरखेड़ा गोठान जिले का आदर्श गोठान बना हुआ है। यहां एक दो नहीं बल्कि गांव के 6 समूहों के 60 सदस्य मिलकर जैविक खाद निर्माण, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, कड़कनाथ पालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, बतख पालन, बकरी पालन आदि कार्य एक साथ कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत है कि 6 में से 5 समूह महिलाओं के यहां काम कर रहे हैं जिससे गांव की महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। चारामा विकासखंड का ग्राम पंचायत खैरखेड़ा गोठान 7 एकड़ में फैला हुआ है। पंचायत में एक साल से गोठान विकसित करने का काम किया जा रहा है तथा यहां सफलता भी मिल रही है। सबसे पहले गोठान में शुरूआत जैविक खाद बनाने और बकरी पालन का काम शुरू किया गया। गांव के लोगों को यहां काम करने से हो रहे आर्थिक लाभ को देखते एक के बाद एक समूह जुड़ने लगे। वर्तमान में यहां 6 समूह के 60 सदस्य जुड़ चुके हैं तथा एक ईकाई के रूप में काम कर रहे हैं। वर्तमान में यहां जैविक खाद निर्माण, बकरी पालन के अलावा कड़कनाथ मुर्गी पालन, देशी मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मशरूम पालन, बतख पालन, सब्जी उत्पादन कार्य भी किया जा रहा है। गोठान में वर्तमान में 85 नग बकरी पालन, 35 नग बतख पालन, एक हजार कड़कनाथ पालन, 500 नग देशी मुर्गी पालन किया जा रहा है। भविष्य में सुअर शेड बनाकर सुअर पालन करने की भी योजना है। मत्स्य पालन के लिए दो डबरी का निमार्ण हो चुका है।

गोठान में अब तक इतनी हो चुकी आमदनी
गोठान में कड़कनाथ मुर्गी पालन से 45 हजार की आमदनी हो चुकी है। देशी मुर्गी पालन से 60 हजार की आमदनी हो चुकी है। बकरी पालन में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। मशरूम उत्पादन हाल ही में शुरू किया गया है। गोठान में अब तक 16 बोरी जैविक खाद बनाई जा चुकी है।

अभी तो ये शुरुआत है
गांव के बालकुंवर समिति के सदस्य विष्णु जुर्री ने कहा गांव में गोठान को बने अभी एक साल ही हुआ है लेकिन इस एक साल में ही बहुत काम हो चुके हैं। अभी तो शुरूआती दौर है, समय के साथ काम तथा आमदनी बढ़ती जाएगी। गांव के शिव तुमरेटी ने कहा गोठान से गांव की खासकर महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है।

गोठान बेहतर ढंग से हो रहा विकसित: वैज्ञानिक
सिंगारभाठ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा बीरबल साहू ने कहा गोठान का यह शुरूआती दौर है। शुरूआती दौर में ही गोठान से जुड़े समूह उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इससे गोठान से जुड़े सदस्यों को रोजगार भी मिल रहा है तथा वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं।

यहां पहुंचे थे मंत्री टीएस सिंहदेव
खैरखेड़ा गोठान के काम की चर्चा पूरे प्रदेश में है। यही कारण है की गत वर्ष दिसंबर में प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खैरखेड़ा गोठान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां हो रहे कामों की उन्होंने प्रशंसा भी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Here 60 members of 6 groups go from organic manure to goat rearing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q7uRLr
via IFTTT

Labels:

कांकेर में कोरोना के 10 नए केस मिले

रविवार को जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें कांकेर शहर में चार व उससे सटे गांव में एक मरीज शामिल है। चौकाने वाली बात यह है कि एक ओर कोरोना के संक्रमण को रोकने पूरा स्वास्थ्य विभाग का अमला डटा होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को पॉजिटिव पाई गई गोविंदपुर की बालिका 24 घंटे बाद भी इलाज मुहैया नहीं कराया जा सका है। जिससे कोरोना को लेकर किए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के दावे की पोल खुल रही है।
इसके पहले भी शहर के अंदर एसी शिकायतें आती रही है। जिला मुख्यालय व उससे सटे हुए गांव के हालात देख इससे दूर दराज के गांव का अंदाजा लगाया जा सकता है। सप्ताह भर पूर्व गोविंदपुर के एक शिक्षक का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी
जिले में अबतक कुल 6287 मरीज पाए जा चुके हैं। इसमें 107 एक्टिव मरीज हैं। इनमें भी भर्ती मरीजों की संख्या 30 के करीब पहुंच चुकी है। दुर्गूकोंदल व नरहरपुर कोविड सेंटर में सभी बेड खाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3buEf7Q
via IFTTT

Labels:

आज भैंस के आगे बीन बजाएंगे पंचायत सचिव

पंचायत सचिवों की हड़ताल को आज 13 दिन हो रहे हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई पहल नहीं की है। सरकार का ध्यानाकर्षण करने तरह तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक सचिवों ने नगाड़ा बजाकर, भीख मांगकर, मुंडन कराकर प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। अब पंचायत सचिवों ने एक भैंस खोजी है। सोमवार को सरकार का ध्यानाकर्षण करने भैंस के आगे बीन बजाने के मुहावरे की थीम पर प्रदर्शन करते भैंस के आगे बीन बजाएंगे।
धरने पर बैठे सचिव निरंजन सरकार, काजल दास, सुबल, रंजीत, हिमांशू हालधर, रंजीत विश्वास, नरसिंह खुड़श्याम ने कहा सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष निरंजन सरकार, रोजगार सहायक संघ ब्लाक अध्यक्ष दिलीप साहू ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते उनकी मांगों का समर्थन देने धन्यवाद कहा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, नारायण साहा, सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा, निमाई विश्वास खोखन तालुकदार, शंकर सरकार आदि उपस्थित थे।

उसेंडी ने धरनास्थल पहुंच हड़ताल को दिया समर्थन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी धरना स्थल पहुंचे तथा उनकी मांगों को जायज बताते हड़ताल को समर्थन देते प्रदेश में भाजपा सकरार बनने पर उनकी मांगों को पूरा कराने आश्वासन भी दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब पंचायत सचिवों को समान जनक वेतन देने की शुरूआत की गई। आज प्रदेश में सरकार बने दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री प्रदेश में शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, किसानों से दाना दाना धान खरीदने, एक हजार पेंशन राशि करने, सविंदा कर्मियों को नियमित करने का वादा कर भूल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today Panchayat Secretary will play bean in front of buffalo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q49QBt
via IFTTT

Labels:

मटन मार्केट में स्थान निर्धारित होने के बावजूद सब्जी बाजार में ही मछली बेचने वाले ग्रामीण पसरा लगा रहे

नियम के तहत मछली विक्रेताओं को भी शहर के सुभाष वार्ड स्थित मटन मार्केट में ही बनाए गए चबूतरे में अपनी दुकानें लगानी है। लेकिन सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते मछली व्यापारी शहर के नया बाजार में मछली बेचने पसरा लगा रहे हैं। नया बाजार में सब्जी बाजार लगने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में एक साथ शाकाहारी तथा मांसाहारी की दुकानें लगने से लोगों को परेशानी होती है। यही नहीं मछली बेचने वाले नया बाजार में खुले में ही मछली के अपशिष्ट फेंक देते हैं।
शहर में मछली व्यवसायियों के लिए सुभाष वार्ड मटन मार्केट में स्थान निर्धारित किया गया है। यहां मछली बेचने वालों के लिए अलग से चबूतरा बनाया गया है। इसके बावजूद मछली विक्रेता शहर के नया बाजार जो सब्जी बेचने के लिए निर्धारित है वहां दुकानें लगा रहे हैं। रविवार तथा बुधवार को तो नया बाजार में साप्ताहिक बाजार भरता है। मछली विक्रेताओं के दुकान लगाने से खासकर बाजार पहुंचने वाले शाकाहारियों को परेशानी होती है।
की जाएगी कार्रवाई: कांकेर नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव ने कहा बाजार में सब्जी के साथ मछली पसरा नहीं लगना चाहिए। व्यवस्था में सुधार करते मछली पसरा को सब्जी दुकान से हटवा उनके निर्धारित स्थान में ही लगवाया जाएगा।

सब्जी व्यापारियों को भी होती है इससे परेशानी
जहां पर सब्जी के साथ मछली का पसरा लगता है उसके आसपास के सब्जी विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित होता है क्योंकि इस ओर शाकाहारी लोग सब्जी खरीदने नहीं पहुंचते हैं।
कई बार शिकायत लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं
जैन समाज ने मछली दुकानों को यहां से हटा उनके निर्धारित स्थाल पर ही लगाने की मांग को लेकर नगरपालिका में कई बार शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जैन समाज अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने कहा सब्जी बाजार में ही मछली पसरा लगने से शाकाहारी लोगों को दिक्कत हो रही है। गंदगी भी फैलती है। मछली का अपशिष्ट बाजार में ही खुले में फेंका जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite the location in the mutton market, the villagers who sell fish in the vegetable market are planting the pasara


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LaGTFh
via IFTTT

Labels:

रुक नहीं रहा रेत का अवैध खनन, फिर 9 ट्रैक्टर पकड़े

जिले में अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध रेत खनन में दूसरे जिलों का माफिया भी जिले में काम कर रहा है। यही कारण है गांव गांव में आए दिन अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद हो रहे हैं। अंतागढ़ के जोगी नदी में अवैध रेत उत्खनन करते नौ ट्रेक्टरों को प्रशासन की टीम ने पकड़ा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की।
अंतागढ़ के जोगी नदी में लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी। एसडीएम उत्तम पंचारी, तहसीलदार अखिलेश धु्रव , नायब तहसीलदारचंद्रकुमार सिंह, नीरज बंजारे एवं पटवारियों की संयुक्त टीम ने जोगी नदी में छापामार कार्रवाई की। टीम के अचानक पहुंचने से अवैध उत्खनन में लगे ट्रेक्टर भाग नहीं पाए। प्रशासन ने रेत उत्खनन में लगे ट्रेक्टरों से रेत खनन संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal mining of sand is not stopping, then 9 tractors caught


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqiTIM
via IFTTT

Labels:

कोरर में कौए तो पखांजूर में मिला एक और पक्षी का शव

भानुप्रतापपुर में कोयल की मौत के दूसरे दिन जिले के कोरर में एक कौआ तथा पखांजूर में एक पक्षी की मौत की खबर से बर्ड लू को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। दोनों स्थानों पर सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। मृत कौआ तथा पक्षी के शव को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही दोनों के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिले में लगातार पक्षियों की मौत के मामलों के चलते बर्ड लू को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है।
रविवार को पखांजूर स्टाफ कालोनी में एक पक्षी मरा मिला। सुबह कालोनी के लोग उठे तो घर के बाहर आंगन में पक्षी मृत दिखा। बर्ड फ्लू की दहशत के चलते मृत पक्षी को देख दहशत फैल गया। तत्काल कालोनी के लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के दो घंटे बाद पशु चिकित्सा विभाग से दो स्टाफ कालोनी पहुंचे और मृत पक्षी के शव को सुरक्षित ढंग से ले गए। कालोनी के लोगों ने मृत पक्षी से दूरी बनाए रखी पर जब देर तक पशु चिकित्सा विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने ही सावधानी पूर्वक पक्षी को झिल्ली में पैक कर दिया।

ज्यादा संख्या में मुर्गियां मरे तो खबर दें: तहसीलदार
पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने भी सभी पोल्ट्री विक्रेताओं और पोल्ट्री फार्म चलाने वालों की बैठक बुलाई और समझाइश दी। तहसीलदार ने बताया पोल्ट्री विक्रय पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है पर सभी को समझाइश दी गई है। सभी को कहा गया है की पोल्ट्री मुर्गी में कुछ असमान्य लगे या फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गी की मौत हो तो सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अन्य राज्य से पोल्ट्री उत्पाद व मुर्गियां, बतख आदि मंगाने पर शासन ने रोक लगा दी है जिसकी जानकारी दी गई। नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The corpse of another bird found in Pakhanjur when crowed in Korra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35spnTw
via IFTTT

Labels:

निविदा रद्द कराने फर्जी प्रमाण पत्र दिया बिना जांच करे समिति ने भी निरस्त किया

जवाहर वार्ड प्राइमरी व मिडिल स्कूल में शासन की योजना के तहत स्मार्ट टीवी व अन्य सामग्री खरीदी जानी है। इसके लिए 6 माह पूर्व निविदा बुलाते प्रक्रिया की गई लेकिन आज तक टीवी आदि स्कूल नहीं पहुंची। इसका कारण वहां के पार्षद के चहेते डीलर को निविदा नहीं मिलना है। वार्ड पार्षद ने निविदा प्रक्रिया को गलत बताने एक प्रमाण पत्र दिया जो फर्जी है। पार्षद के दबाव में उसे ही पुता सबूत मानते समिति ने भी निविदा रद्द कर दी।
जवाहर वार्ड प्रायमरी स्कूल में 65 इंच स्मार्ट टीवी व सीसी टीवी कैमरा तथा मिडिल स्कूल में 65 इंच स्मार्ट टीवी खरीदने समिति ने अगस्त 2020 में निविदा बुलाई। 5 अगस्त को प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे कम दर पर समान देने निविदा शहर के धन्नामल गुल्लुमल फर्म का पाया गया। फर्म की निविदा स्वीकृत की लेकिन सामान नहीं खरीदा गया। पार्षद जयंत अटभैया ने निविदा विधिवत नहीं होने का आरोप लगाते पूरी प्रकिया पर आपत्ति जता दी। एक फर्म के शामिल नहीं होने के बाद भी उसका कोटेशन देने की बात कही गई। कुछ दिन बाद पार्षद ने एमआई स्टोर्स नाम से एक प्रमाण पत्र जमा किया। फर्म की ओर से लिखा गया है कि उक्त निविदा में उसने भाग नहीं लिया है। शिक्षक द्वारा कोटेशन मांगा गया था जो निविदा के लिए नहीं था। निविदा प्रक्रिया होने के 6 माह बाद शुक्रवार 8 जनवरी को स्कूल समित ने निविदा निरस्त होने की सूचना धन्नामल गुल्लुमल फर्म को भेजी जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा।

सीसीटीवी के चलते प्राइमरी में निविदा रद्द नहीं
समिति ने मिडिल स्कूल में टीवी सप्लाई निविदा रद्द कर दी क्योंकि निविदा पाने वाले फर्म के पास इसकी ही नोटिस पहुंची थी। मिडिल व प्रायमरी स्कूल में एक साथ एक जैसी निविदा हुई थी लेकिन अबतक प्रायमरी स्कूल में निविदा रद्द नहीं की गई। प्रायमरी स्कूल में टीवी के अलावा सीसीटीवी कैमरा की भी निविदा हुई है लेकिन सीसीटीवी कैमरा धन्नामल गुल्लुमल के बजाए किसी अन्य कम्यूटर दुकान को मिला है जो पार्षद का करीबी है जिसके चलते इस निविदा अबतक निरस्त नहीं की गई है। मामला तूल पकड़ा तो वहां भी निविदा निरस्त करने की बात की जा रही है।

निविदा स्वीकृत नहीं हुई तो वे प्रक्रिया से बाहर हो गए
प्रमाण पत्र की जांच की गई तो पता चला उसमें हस्ताक्षर एमआई स्टोर्स फर्म संचालक के नहीं है, न ही वह पत्र फर्म के लेटर हेड में था। एक कोरे कागज में प्रिंटेड पत्र था जिसमें फर्म का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। निविदा के दौरान फर्म का प्रिंटेड बिल व उसमें उसका जीएसटी नंबर भी दर्ज था। स्कूल रजिस्टर में भी फर्म संचालक के हस्ताक्षर हैं। एमआई स्टोर्स के संचालक सन्नी खटवानी ने बताया उसने निविदा में भाग लिया था। निविदा स्वीकृत नहीं हुई तो वे स्वयं प्रक्रिया से बाहर हो गए। एमआई स्टोर्स संचालक के बयान व प्रस्तुत प्रमाण पत्र से साफ है पार्षद द्वारा निविदा को फर्जी बताने दिया गया प्रमाण पत्र भी फर्जी ही है।

दुकान वाले ने जो कागज दिया मैंने वही पेश किया
पार्षद जयंत अट्टभैया ने कहा निविदा विधिवत नहीं हुई है। इसमें एमआई स्टोर्स फर्म शामिल नहीं थी। मैने उसकी दुकान से प्रमाण मांगा था। फर्म संचालक ने जैसा प्रमाण पत्र दिया मैने आपत्ति के साथ उसे जमा किया है।

देरी होने से अब 55 की टीवी 65 हजार की हुई
जिस समय टीवी के दाम बुलाए गए थे उस समय 65 इंच स्मार्ट टीवी 55 हजार रुपए में डीलर देन तैयार था। बाकी सभी ने कीमत 68 हजार तक बताई थी। पांच माह में इलेक्ट्रानिक्स सामानों के रेट बढ़े और 55 हजार कीमत वाली टीवी अब 65 हजार हो गई है। इसके बावजूद फर्म बच्चों के भविष्य को देखते इस दर पर टीवी देने तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBjc8L
via IFTTT

Labels:

तेल, दाल की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज भी 30 से 45 रुपए पर पहुंचा

2020 का पुरा वर्ष कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच गुजरा। इस वर्ष किराना सामानों खासकर खाद्य तेल की कीमतों में भारी तेजी आई। खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज एक बार फिर महंगा होने लगा है। बढ़ती कीमतों ने गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
2020 में अप्रैल माह के बाद खाद्य सामग्री की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। रिफाईन, सोयाबीन तेल की कीमत अभी वर्तमान में 125-130 रुपए प्रति लीटर चल रही। यही तेल अप्रैल 2020 तक 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। तेल की तरह दालों की कीमतों में भी तेजी आई है। राहर दाल अभी 105-110 रुपए प्रति किलो बिक रही है जो अप्रैल 2020 तक 90 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। अप्रैल तक 85 रुपए प्रति किलो बिकने वाली मूंगदाल अभी 110 रुपए किलो बिक रही है। अप्रैल तक 95 रुपए प्रति किलो बिकने वाली उड़द दाल भी अभी 110 रुपए किलो बिक रही है। चायपत्ती की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल माह तक 200 रुपए किलो बिकने वाली चायपत्ती 300 रुपए किलो बिक रही है। प्याज की बढ़ती कीमतों में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन एक बार फिर प्याज के दाम तेजी से बढऩे लगे हैं। पांच दिनों पहले तक बाजार मे 30 रुपए किलो बिकने वाले प्याज के दाम बढ़कर 45 रुपए किलो हो गए हैं।
महंगाई नियंत्रित करने सरकार दे ध्यान: एमजी वार्ड की मध्यम वर्गीय परिवार की गायत्री साहू ने कहा खाद्य सामग्री की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी ने पुरे घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। सरकार को खाद्य सामग्री के दाम नियंत्रित करने ध्यान देना चाहिए। जवाहर वार्ड की पार्वती यादव, मांझापारा के जितेंद्रधर शर्मा ने कहा तेल तथा दाल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है जिससे घर का बजट पुरी तरह बिगड़ गया है।

सोयाबीन फसल को हुए नुकसान से बढ़ीं कीमतें
किराना के थोक व्यवसायी राजकुमार फब्यानी ने कहा खाद्य तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मप्र में सोयाबीन फसल को बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। दूसरे देशों से भी आने वाला खाद्य तेल कोरोना संक्रमण के कारण नहीं आया जिसके कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। किराना व्यवसायी कैलाश सोनी ने कहा खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यवसायी रमेश नागवानी ने कहा सबसे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K0oCts
via IFTTT

Labels:

जिलाबदर संजू गावड़े इलाके में ही था, छेड़खानी और चोरी भी की

छह माह पहले जिला कलेक्टर द्वारा कन्हारगांव के संजू गावड़े को जिलाबदर घोषित कर जिले से बाहर रहने आदेश दिया गया था। इसके बावजूद वह क्षेत्र में रहकर छेड़छाड़ और चोरी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी जिसे कन्हागांव से सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके साथ खिलेश साहू को भी गिरफ्तार किया गया तथा इसके कब्जे से एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई।
थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया जिलाबदर संजू गावड़े 29 वर्ष और बसंतनगर के खिलेश साहू 25 वर्ष दोनों 27 नवंबर को कन्हारगांव क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी थे और फरार हो गए थे। दोनों की तालाश की जा रही थी। सुबह टेढ़ईकोंदल में होने की जानकारी मिली जहां टीम भेजी गई लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद उसके कन्हारगांव में होने की जानकारी मिली जहां से गिरतार किया गया। दूसरे आरोपी खिलेश साहू को मुख्य चौक भानुप्रतापपुर से पकड़ा गया। मामले में तीसरा आरोपी शुभम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। छेड़छाड़ के बाद फरार होकर संजू और खिलेश साहू ने दमकसा क्षेत्र में एक मिक्चर मशीन चोरी कर ली थी और मशीन को कांकेर शीतलापारा में लवारिस छोड़ दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oxXFMU
via IFTTT

Labels:

Saturday, 9 January 2021

3 माह तक वैधता वाला स्टांप अब एक दिन बाद डेड, हफ्ते में 53 लोगों के 80 लाख रुपए डूबे

अनुभव अवस्थी, सरकार ने ऑनलाइन अपाॅइंटमेंट में स्टांप नंबर डालने और उसी से रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया को एक जनवरी से अनिवार्य कर दिया है। इस वजह से 3 महीने तक वैध रहने वाला स्टांप तय दिन के बाद रद माना जा रहा है। नया नियम लागू होने के बाद रजिस्ट्री कराने वालों पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

एक हफ्ते की बात करें तो 53 लोगों के करीब 80 लाख रुपए के स्टांप जब्त हो चुके हैं। ये वे लोग हैं, जो दस्तावेजों या किसी अन्य कमी के चलते उसी दिन रजिस्ट्री नहीं करवा पाए थे। अब ये लोग अपने रुपए वापस पाने के लिए रेवेन्यू डिपार्टमेंट के चक्कर लगा रहे हैं, मगर उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

ऑनलाइन अपाॅइंटमेंट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राज्य सरकार की कोशिश, लोग हो रहे परेशान

रेवेन्यूू डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रजिस्ट्री के प्रोसेस में ऐसा बदलाव किया है। जिले की सभी तहसीलों में प्रतिदिन 550 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं। सिटी की दो तहसीलों में रोज अपाॅइंटमेंट के 160 स्लॉट अलॉट हैं। आम लोग एक अपॉइंटमेंट लेने के लिए 500 रुपए खर्च करते हैं, जबकि तत्काल के लिए 5000 रुपए लगते हैं।

सरकार को शिकायत मिल रही थी कि लोग अलग-अलग नामों से 8 से 10 स्लॉट बुक करा लेते हैं, जोकि बाद में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत से अधिक मूल्य में जरूरतमंदों को बेच देते रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने अपॉइंटमेंट में स्टांप नंबर डालने और निर्धारित डेट के स्टांप रद मान लिए जाने का प्रोसेस शुरू किया है।

नई गाइडलाइन जारी करने की मांग

रजिस्ट्री के नए प्रोसेस में स्टांप शुल्क दोबारा प्रयोग करने का कोई स्लॉट नहीं है। इस कारण लोगों के लाखों रुपए फंस रहे हैं। फिलहाल सरकार रजिस्ट्री के ऑनलाइन प्रोसेस में जब तक सुधार नहीं करती है, तब तक लोगों को रजिस्ट्री की तैयारी पूरी करने के बाद ही अपॉइंटमेंट लेनी पड़ेगी। एडवोकेट, वसीकानवीसों की मानें तो ज्यादातर डेथ केस, एक्सीडेंटल या इमरजेंसी मामलों में स्टांप लेने वाले दिन काम नहीं हो पाता है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सरकार आम लोगों को राहत दे।

दस्तावेज पूरे हों, तभी अपॉइंटमेंट लें

इस बारे सब रजिस्ट्रार मनिंदर सिंह का कहना है कि पूरा प्रोसेस सरकार ने जारी किया है। लोगों की परेशानियों से विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कई लोगाें ने इसकी शिकायत भी की है। फिलहाल इसका हल यही है कि लोग पहले रजिस्ट्री के दस्तावेजों की पूरी तैयारी कर लें और उसके बाद ही अपॉइंटमेंट लें ताकि समय पर उनकी रजिस्ट्री हो सके और उनके स्टांप जब्त न हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नया आदेश आने के बाद सब रजिस्टार ऑफिस में रजिस्ट्री करवाने आए लोगों की गिनती कम होने लगी है। भास्कर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LyYM08
via IFTTT

Labels:

जीभ में स्वाद नहीं, गले में खराश होने से परेशान मां-बेटी ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

सोनगंगा कॉलोनी में शनिवार को मां-बेटी ने जहर खा लिया और अपने कुत्ते को भी चूहामार दे दिया। इससे मां की मौत हो गई। बेटी को सिम्स में भर्ती कराया गया है। खुदकुशी करने से पहले बेटी ने दो चिट्‌ठियां लिखी। एक में खुदकुशी के कारण है। दूसरी चिट्‌ठी मकान मालिक के नाम पर है जिसमें किराए के मकान का हिसाब किताब है।

चिटि्ठयां हूबहू- पत्र-1 जीभ में किसी तरह का स्वाद महसूस न होना,गले में खराश बने रहना तथा अत्यधिक मात्रा में चक्कर आना,स्वास्थ्य संबंधी अपनी इन्हीं समस्याओं से हम जिंदगी से पूरी तरह निराश और हताश हो चुके हैं। अत: हम कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर रहे हैं, सके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। इसके लिए किसी को भी दोषी न ठहराया जाए। यदि हम इस कीटनाशक दवा के सेवन से नहीं मरते हैं तब भी हमें बचाने का प्रयास न किया जाए, क्योंकि हमारी जीने की इच्छा शक्ति खत्म हो चुकी है।

हम अपने डॉगी को भी जहर देकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं, क्योंकि वह भी कई महीनों से स्वास्थ्य खराबी से जूझ रहा है। अत: हमारे बाद उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होगा। हमारे मकान मालिक संजय चक्रवर्ती हैं, जिनके साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं किन्तु हमारे इस तरह से उठाए हुए कदम से उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है, क्योंकि उन्हें अपना मकान जल्दी से जल्दी तैयार करवाना है। अत: हमारा विनम्र निवेदन हैं कि उन्हें किसी तरह से परेशान न किया जाए।

वे पूरी तरह से निर्दोष हैं। हमारे घर के सामान को लावारिस सामान समझ लिया जाए। हमारे शव के लिए किसी भी रिश्तेदार या दावेदार को मत खोजियेगा बल्कि हमारे शव को लावारिस समझ के जो भी कार्रवाई होती होगी,करवा दीजिएगा। निवेदन है कि हमारे मकान मालिक संजय चक्रवर्ती को किसी तरह से परेशान न किया जाए। वे पूरी तरह से निर्दोष हैं।

पत्र-2 मकान मालिक के नाम: आपके मकान में अपनों की तरह रहें, आप जैसे मकान मालिक सभी को दें, संजय चक्रवर्ती साहब, आपके मकान में शिफ्ट करने से पहले हमने आपको 04/02/2014 को 8,000/-रुपए एडवांश दिए थे, आप अभी दिसंबर 2020 का मकान का किराया 6,000/-उसी में से काट लीजिएगा। दिसंबर 2020+जनवरी2021 के बिजली पानी के बिल का भुगतान, हमने कर दिया है एवं बिल भी आपको सौंप दिया है।

बचे हुए 2,000/-रुपए को आप जनवरी 2021 के 10 दिनों का किराया समझ लीजिएगा। आपके मकान में अपनों की तरह रहे और आपने जो अपनापन दिया, उसका बहुत-बहुत धन्यवाद। जाने अनजाने में यदि हमसे कोई गलती हुई हो या हमने आपका दिल दुखाया हो, उसके लिए हम बारंबार क्षमा प्रार्थी हैं। ईश्वर आप जैसे सभ्य, सहनशील, समझदार एवं सुलझे-विचारों के मकान मालिक सभी को दें। -श्वेता वर्मा

काफी देर से भौंक रहा था कुत्ता, संदेह हुआ

सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी, बी-15 संजय चक्रवर्ती का मकान है। 2015 से इसमें सकुन वर्मा पति स्व हरीशचंद्र वर्मा 60वर्ष अपनी बेटी श्वेता 45वर्ष व बेटे सचिन के साथ रहती थीं। पति एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। सचिन बाहर रहता है। पति के पेंशन से घर का खर्च का खर्च चलता था। मकान के ऊपरी हिस्से का मरम्मत चल रहा है। शनिवार की सुबह 10.30 से सकुन का पालतू कुत्ता बाहर काफी समय से भौंक रहा था पर भीतर से कोई बाहर नहीं निकल रहा था।

मजदूरों को संदेह हुआ तो ठेकेदार को बताया। ठेकेदार दरवाजे पर आकर आवाज दिया पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर भी हलचल नहीं थी। उसने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने सकुन के मोबाइल पर कॉल किया पर रिसीव नहीं हुआ। उन्हें किसी गड़बड़ी का अंदेशा हुआ और 108 को बुलाया। एंबुलेंस पहुंची तो मजदूरों ने मिलकर दरवाजा खोला।

भीतर कमरे में सकुन और श्वेता चित पड़ थे। सकुन के शरीर पर हलचल नहीं था। श्वेता की सांसे चल रही थी। दोनों को तत्काल सिम्स लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सकुन को मृत घोषित कर दिया। श्वेता की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच में सकुन व श्वेता के कमरे के भीतर से चूहा मारने वाला रोटेल नाम का पेस्ट का रेपर मिला। कमरे में स्टील का कप था। इसमें चूहामार घुला था। पास दो अलग-अलग पन्नों में सुसाइट नोट लिखे पड़े थे। दोनों को ही श्वेता ने लिखा था।

बेटी की हालत गंभीर होने से मृत्यपूर्व बयान नहीं हो पाया : महिला की बेटी श्वेता की हालत बहुत गंभीर है। उसे सिम्स के आईसीयू में रखा गया है। पुलिस उसका मृत्युपूर्व बयान कराना चाहती थी पर डॉक्टरों ने अनुमति नहीं दी। कहा- वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईसीयू में जीवन मौत से संघर्ष कर रही श्वेता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oy075X
via IFTTT

Labels:

एक वाइल में 10 डोज की संभावना, बिलासपुर में तीन लॉन्चिंग सेंटर तैयार

बिलासपुर में भी 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना है। जिले में तीन लॉन्चिंग सेंटर बना दिए गए हैं। इन्हीं सेंटरों में सबसे पहले हैल्थ वर्कर को टीका लगाकर वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी इसके बाद जिले के 61 सेंटरों में एक साथ टीकाकरण होगा। निदेशक और राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि एक वाइल में 10 डोज होने की संभावना है। एक वाइल से 10 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

हर जिले में तीन लॉन्चिंग सेंटर रहेंगे। यहीं से वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी। डीवीजन लेवल पर पांच लॉन्चिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। सभी सेंटरों में हैल्थ फेसिलिटी के हिसाब से वैक्सीनेशन होगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी वैक्सीन से 10 फीसदी ज्यादा सिरिंज आएंगी ताकि सभी जिलों में किसी तरह परेशानी न हो। हमारी तैयारियां पूरी तरह हो चुकी हैं। अब सिर्फ भारत सरकार के पत्र का इंतजार है कि किस दिन से वैक्सीनेशन शुरू करना है। उम्मीद है 16 जनवरी से अभियान शुरू हो सकता है।

55 सेंटर तैयार, जरूरत पर 6 और बनाने की तैयारी

इधर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर मनोज सैम्युअल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और बिल्हा सीएचसी को लॉन्चिंग बनाया गया है। बिल्हा के सेंटर को बदल भी सकते हैं, क्योंकि इससे अच्छा सेंटर तलाश रहे हैं। वैसे तो जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 61 सेंटर बनाए जा रहे हैं। 55 बनकर तैयार हो चुके हैं। 6 निजी अस्पतालों को भी लेने की तैयारी है।

18320 हैल्थ वर्कर को लगेगा पहला टीका

सिम्स की पांचवीं मंजिल में टीकाकरण केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के 1590 कर्मचारियों सहित अन्य को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं जिला अस्पताल की चौथी मंजिल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। अस्पताल के 404 कर्मचारियों के अलावा अन्य को टीका लगाया जाएगा। जिले के 18320 हैल्थ वर्कर को टीका लगेगा। एक सेंटर में पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Possibility of 10 doses in one pile, three launching centers ready in Bilaspur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q5hFXr
via IFTTT

Labels:

उत्तरपुस्तिका छपवाने हर साल बदलाव, 3 साल में 12 लाख कॉपी हो गई रद्दी

(रामप्रताप सिंह) अटल यूनिवर्सिटी में हर साल उत्तरपुस्तिका घोटाले के लिए नया-नया नियम अपनाया जा रहा है। नए-नए नियम से एयू हर साल कॉपी छपवाती रही और पिछले सालों की बची कॉपियों को रद्दी बना रही है। हर साल 3 से 4 लाख उत्तरपुस्तिका छात्रों की परीक्षा के बाद बच जाती हैं।

अगर तीन साल की उत्तरपुस्तिका की बात करें तो लगभग 12 लाख उत्तरपुस्तिका बची है, जिसे एयू कॉलेजों से नहीं मंगा पाई है और यह रद्दी बन गई है। एक उत्तरपुस्तिका का मूल्य 8 रुपए पढ़ता है। ऐसे में एयू 96 लाख रुपए की उत्तरपुस्तिका गड़बड़ी की आसंका है। एयू ऐसे छात्रों के पैसे का दुरुपयोग कर रही है।

यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2014-15 से वर्ष 2016-17 तक तीन चरणों में 42 लाख, 47 लाख और 1.30 हजार की उत्तरपुस्तिकाएं छपवाई। वर्ष 2017-18 में 15 लाख मुख्य व 20 लाख सप्लीमेंट्री, वर्ष 2019-20 में 18 लाख मुख्य और 25 लाख पूरक की उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई है। इन उत्तरपुस्तिका छपवाने के बीच में यूनिवर्सिटी ने हर साल नया-नया बदलाव किया।

पहले यूनिवर्सिटी केंद्रीय जेल से जो उत्तरपुस्तिका छपवाती थी, उसमें स्टेलर लगा रहता था। यूनिवर्सिटी ने नई उत्तरपुस्तिका छपवाने के लिए कहा कि स्टेपलर से छात्र कॉपियों को बदल लेते हैं, इसलिए सिलाई वाली कॉपी छपेगी। ये कॉपी छपी और स्टेपलर वाल बची कॉपी डंप कर दी गई।

फिर यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के कारण अटल यूनिवर्सिटी के नाम से कॉपी छपवाई और सिलाई वाली बची कापियों को डंप कर दिया। इसके बाद फिर कापियों को छपवाने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने 24 की जगह 32 पेज कर दिया। हर साल की तरह पिछले सत्र की बची शेष कापियों को रद्दी बना दिया।

हर साल एयू से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों ने मुख्य परीक्षा में 12 से 13 लाख व सेमेस्टर व सप्लीमेंटी परीक्षा में लगभग एक लाख उत्तरपुस्तिका उपयोग करते हैं। जबकि एयू हर साल मुख्य उत्तरपुस्तिका 18 से 20 लाख छपवा रही है। हर साल बची कापियों का हिसाब नहीं है। यही नहीं यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों में जो कॉपियों बची हैं, उसे अभी तक नहीं मंगवाईं हैं।

रिकार्ड हमारे पास है, कॉलेजों पर कार्रवाई होगी: डॉ. होता- अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डाॅ. एचएस होता ने कहा कि उत्तरपुस्तिका गायब नहीं हैं, उसका पूरा रिकार्ड पास है। कॉलेजों को कॉपी वापिस करने कड़ा पत्र परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण पाण्डेय ने लिखा है। अगर इस बार कॉलेज कॉपी वापिस नहीं करते हैं, तो कार्रवाई होगी।

39 कॉलेजों ने नहीं भेजी कॉपियां

अटल यूनिवर्सिटी हर साल की तरह इस साल भी कॉलेजों को नोटिस जारी कर उत्तरपुस्तिका की मांग की है। एयू ने कहा है कि 39 कॉलेजों द्वार उत्तरपुस्तिका ना ही हिसाब दिया गया है और ना ही उसे वापस किया है।

इसमें सीएमडी, जेपी वर्मा, चौकसे कॉलेज, जीआरडी पामगढ़, जानकी कॉलेज, उत्तम मेमोरियल, जय बूढ़ादेव कॉलेज, सीपीएम कॉलेज, एसबीकेपी लॉ कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, कॉलिंदी देवी कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, संत हरिओम कॉलेज सहित शासकीय कॉलेज शामिल हैं। हर साल पत्र जारी कर एयू भूल जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Answer book changes every year, 12 million copies were scraped in 3 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35thU6K
via IFTTT

Labels: